Today Breaking News

नई ट्रेन चलने के माह भर बाद भी नही दर्ज समय

गाजीपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र का मुख्य सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारी ही यात्रियों की लगातार उपेक्षा कर रहे है। एक माह स्टेशन पर मनोज सिन्हा ने कई विकास कार्यो का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। वही दिल्ली के लिए छह दिन और मुंबई के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन झंडी दिखा कर रवाना किया। मगर रेल अधिकारियो की लापरवाही के कारण यात्रियों को नई ट्रेन की जानकारी नहीं मिल पा रही है। समाचार टीम मंगलवार की शाम स्टेशन पर लगे  समय -सारणी बोर्ड को देखा तो एक माह पूर्व चलने वाली ट्रेन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इस समय सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन हजारों यात्री आवाजाही करते है। सासंद मनोज सिन्हा को रेल राज्यमंत्री का पद मिलने के बाद जिले में रेल के क्षेत्र में काफी विकास देखने को मिल रहा है। लेकिन अधिकारी लगातार उपेक्षा कर रहे है। जब इस सम्बन्ध में स्टेशन अधीक्षक रमायन सिंह यादव से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो साफ कहा कि स्टेशन बोर्ड में जगह नहीं होने के कारण नहीं लिखा जा सका है। वही वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि वह तत्काल लिखवाने के लिए डीआरएम से पत्र जारी करायेंगे।

'