गाजीपुर - गठबंधन में कलह: विधायक त्रिवेणी राम ने खोला योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा
गाजीपुर। भाजपा गठबंधन के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक त्रिवेणी राम ने सत्ताधारी पार्टी का खुलकर विरोध किया। निकाय चुनाव में सादात नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के भासपा प्रत्याशी यशवंत वर्मा के समर्थन में जनसम्पर्क के दौरान विधायक त्रिवेणी राम ने भाजपा सरकार पर खुलकर आरोप लगाये। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार और बेलगाम अपराधियों के चलते पूरे प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जो काम पहले 500 रूपये घूस देने पर हो जाता था आज वही काम 5000 रूपये देने पर नही हो पा रहा है।
अधिकारी बेलगाम हो गये है, उनके तुलगकी नीति के कारण आज पूरे प्रदेश में हांहाकार मचा हुआ है। ज्ञातव्य है कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक-दूसरे के सामने अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहें है। भासपा विधायक त्रिवेणी राम का खुलेमन से योगी सरकार का विरोध करना चर्चा का विषय बना हुआ है।