Today Breaking News

गाजीपुर: नगर निकाय चुनाव परिणाम से मनोज सिन्हा खुश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जताई है। ट्वीट कर उन्होंने भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। 


कहा है कि इस जीत से साफ है कि आम मतदाताओं ने भाजपा की विकास की नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय को भी बधाई दी है। 

मालूम हो कि श्री सिन्हा के निर्वाचन क्षेत्र गाजीपुर के कुल छह नगर निकायों में भाजपा दो गाजीपुर नगर पालिका तथा सादात नगर पंचायत पर अपना कब्जा बरकरार रखी है। चुनाव अभियान के दौरान जहां श्री सिन्हा ने खुद कई जगह सभा की थी। उनके अलावा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लंका मैदान में चुनाव सभा को संबोधित किए थे।  
'