Today Breaking News

गाजीपुर: बकरी चोरों ने ट्रक मालिक को मारी गोली

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सैदपुर जेवर, नकदी जैसी संपत्ति की लूट अथवा चोरी में प्रतिरोध पर बदमाशों के गोली मारने की घटनाएं तो प्रायः सुनने को मिलती हैं लेकिन बकरी चोर भी ऐसा दुस्साहस दिखाएं तो वाकई हैरानी की बात है लेकिन ऐसा मामला खानपुर थाने के बहेड़ी गांव में देखने को मिला है। घटना सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। 

बोलेरो सवार बकरी चोरों ने गांव के रहने वाले ट्रक मालिक जुबैर खां(35) को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उन्हें सीधे वाराणसी के निजी अस्पताल में पहुंचा गया। बकौल जुबैर, वह घर के अंदर सोए थे। उनकी बकरियां बाहर बंधी थी। उसी बीच कुत्ते भौंकने लगे। वह बाहर निकले। उनकी नजर बकरियों में बकरा छांट कर उठाए एक बदमाश पर पड़ी। वह उसे तेज आवाज में टोके। 

तभी बदमाश का साथी तमंचे से उन पर गोली दाग दिया। उसके बाद दोनों मय बकरा अपनी बोलेरो में बैठे। उसके बाद चालक तेज गति से बोलेरो लेकर भाग निकला। एसओ शैलेश सिंह यादव ने बताया कि गोली जुबैर के पेट के दाहिने हिस्से में लगी। ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत में सुधार है। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। जुबैर ट्रक चलवाते हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।  
'