Today Breaking News

गाजीपुर: कामाख्या धाम चौकी इंचार्ज निलंबित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर आईजी वाराणसी दीपक रतन के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कामाख्या धाम चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह को निलं‍बित कर दिया है। कल आईजी जोन ने जमानियां कोतवाली में सर्किल के सभी थाने व चौकी इंचार्जो की कार्यो की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पाये जाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने का आदेश दिया है।