Today Breaking News

युवती समेत आठ महिलाओं की कटी चोटी

 गाजीपुर: जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटना कम नहीं हो रही है। अब तो युवकों के बाल भी कट जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर युवती समेत आठ महिलाओं की चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद उनकी हालत खराब हुई तो परिवार के लोग उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए।
नोनहरा: धनईपुर गांव निवासी युवती अंजली कुमारी सुबह काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसकी चोटी कट गई। यह देख वह चीखने लगी। आवाज सुनकर घर के सदस्य पहुंचे तो अचानक अंजली बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जमानियां: दाउदपुर गांव निवासी ¨रकी यादव पत्नी गोरख यादव व तारा देवी पत्नी बडे़लाल की चोटी शनिवार की रात अचानक कट गई।दूसरी घटना शाहपुर लटिया के रितु पुत्री लालचंद के साथ हुई। वह रात के पहर घर में मौजूद थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। जब वह शोर-शराबा की तो घरवाले व ग्रामीण पहुंचे। उसने बताया कि एक काले रंग की चिड़िया आई और उसकी चोटी काटकर चली गई। दो गांवों में तीन महिलाओं की चोटी कटने की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी आरबी ¨सह व कोतवाल राजा राम पहुंचकर महिलाओं से वार्ता किए। अधिकारियों ने उनसे कहा कि डरने की कोई बात नहीं।

मुहम्मदाबाद : बसाउकापुरा गांव में गांव के उमाशंकर यादव की पुत्री नीलम (21) की चोटी आधी रात को सोने के दौरान कट गई। उसे घबराहट होने पर परिजन रविवार को सुबह सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए। परिजनों के मुताबिक नीलम आंगन में सोयी थी। बगल की चारपाई पर उसकी मां सोई थी। युवती के अनुसार उसे आभास हुआ कि तीन लोग उसको पकड़कर चोटी काट रहे हैं। इसके बाद देखी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। चिकित्सक डा. निरंजन प्रसाद ने बताया कि युवती का बाल कटा हुआ था।

मलसा: जमानियां के तीन गांवों में एक महिला समेत दो युवतियों की चोटी कट गई। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराए।

देवरियां गांव निवासी रेखा यादव पुत्री श्याम नरायण यादव, बेटावर गांव निवासी बेबी पत्नी सुभाष गुप्ता व पाह सैय्यदराजा गांव निवासी संगीता यादव पुत्री नखड़ू यादव रात में कमरे में सो रही थी। अचानक तीनों की चोटी कटकर गिर गई। वह चीखने-चिल्लाने लगीं तो घर के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए।

नंदगंज: करंडा चांड़ीपुर गांव में अनिल राम अपनी ससुराल में आया था। वह शनिवार की रात सो रहा था। तब तक किसी ने उसका बाल काट दिया। रविवार की सुबह जब उसने अपना बाल कटा देखा तो बेहोश हो गया। एंबुलेंस से उसे पुलिस नंदगंज अस्पताल ले आयी।

मायके में आई महिला की चोटी कटी

सैदपुर : खानपुर ठाटा गांव निवासिनी तेतरा देवी उर्फ ¨डपल (26) की शादी कुछ वर्ष पहले क्षेत्र के डढ़वल गांव में हुई थी। रक्षाबंधन पर वह घर आई थी। तीसरे पहर करीब तीन बजे वह अपने भैया कोमल व भाभी सुमन के साथ बैठी थी। तभी अचानक ¨डपल की चोटी कटकर गिर गई और उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। महिला की चोटी कैसे कट गई। इसके बारे में वह भी कुछ नहीं बता पा रही है।

By, Ghazipur News
'