Today Breaking News

जाम के झाम से फिर कराहा नगर

जाम के झाम से फिर कराहा नगर
गाजीपुर : नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। रोजाना कहीं न कहीं जाम लग जा रहा है। पंद्रह अगस्त की छुट्टी के बाद सभी कार्यालय बुधवार को खुले तो पूरा नगर जाम हो गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस में मरीज कराहते रहे। स्कूली बच्चे वाहन में ही पसीने से तर-ब-तर हो गए। जाम का सिलसिला दोपहर बाद तक बना रहा। 

सुबह कर्मचारी घरों से निकले तो एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ा। उसी दौरान कई बड़े वाहन भी नगर में प्रवेश कर गए। सबसे पहले लंका पर जाम लगा। करीब एक घंटे तक इस कदर जाम लगा रहा कि पैदल भी निकलना मुश्किल था। कुछ ही देर में लंका से लगायत विशेश्वरगंज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब बारह बजे जाम कुछ हल्का हुआ, उसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हो गई। एक साथ कई वाहनों के निकलने से एक बार फिर जाम गहरा गया। कुछ ऐसा ही हाल मिश्रबाजार रोड पर भी था। कचहरी रोड पर ¨जप अध्यक्ष के लिए नामांकन करने आए प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जुलूस निकालने के चलते जाम लगा रहा। रोजाना लग रहे जाम से नगर के लोग परेशान हो गए हैं। जाम के चलते दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है। कचहरी की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिके¨टग कर रूट डायवर्जन किया गया था। इसका असर भी यातायात पर पड़ा। नवापुरा में सकरा रास्ता होने के कारण काफी लंबा जाम लग गया था। जाम में फंसे लोग बिलबिलाते रहे। कई जगहों पर तो जाम का कारण नगर पालिका के बड़े कूड़ा वाहन बन जाते हैं। अतिव्यस्त समय और मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी लेकर पहुंच जाते हैं और कूड़ा उठाने लगते हैं।