Today Breaking News

एसपी के निर्देश पर 780 वाहनों का हुआ चालान, 82 हजार वसूले गये जुर्माना

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जो 8 चरणों में चलाया गया 8 सितंबर शुक्रवार से शुरु होकर 25 सितंबर सोमवार तक यह अभियान चलाया गया। 

जिसमें कुल 780 वाहन का चालान किया गया 82,000 रुपए का समन शुल्क लिया गया इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों में यातायात नियमों की जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रुप से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करना ,बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना, तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाना,  वाहनों पर हूटर सायरन व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करना, वाहनों के शीशे पर काली फिल्म न  लगाना ,मादक द्रव्य का सेवन करके वाहन न  चलाना , अवयस्क व्यक्ति द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान पर वाहन न चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस स्कूल बस न चलाना,  विहित गति सीमा से अधिक गति में वाहन न चलाना ,बिना बीमा के वाहन न चलाना ,चार पहिया वाहन के ड्राइवर व आगे बैठे सीट पर सवारी का सीट बेल्ट उपयोग न किया जाना शामिल था इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार दुबे, चंद्र प्रकाश शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी सदर  हृदयानंद सिंह,  सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी यातायात पुलिस गाजीपुर व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा शामिल थे पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह अभियान जो कि 7 चरणों में चलाया गया था इस जनता को जागरुक  किया गया व जनता का भी काफी सहयोग मिला सामाजिक संगठनों ने भी जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया इस  अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था।

'