Today Breaking News

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को पीटे, बेटों सहित बाप नामजद

जमानियां। बड़ेसर गांव में दो भाइयों ने हद कर दी। अपने ही गांव की किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए। विरोध करने पर मौके पर ही किशोरी को पीट दिए। यह शर्मनाक घटना गुरुवार की सुबह की है। किशोरी साइकिल से कोचिंग पढ़ने जमानियां स्टेशन बाजार के लिए घर से निकली थी। उसी बीच गांव के त्रिभुवन तथा उसका भाई हरिओम स्वजातीय किशोरी को जबरिया रोके और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने जब कड़ी आपत्ति की तो वह उसे पीट दिए। यह देख आसपास के लोग मौके की ओर लपके। तब दोनों भाई भाग गए। उसके बाद किशोरी अपने कोचिंग चली गई। कोचिंग में अपने साथ हुए वाकये की जानकारी टीचर को दी। टीचर ने किशोरी के भाई को सूचना दी। भाई कोचिंग आया और किशोरी को लेकर घर के लिए चला। रास्ते में वह दोनों मनचले भाइयों से घटना के बाबत टोका। तब दोनों भाई और उनके पिता राम सिंह, जयराम यादव तथा घर की महिलाएं, बच्चे उस पर टूट पड़े। इस मामले में कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई गई है। उसमें दोनों भाइयों तथा बाप सहित चार नामजद जबकि दस अज्ञात हैं। कोतवाल राजाराम ने बताया कि मामले की विवेचना हो रही है। विवेचना में इस बिंदु को भी देखा जा रहा है कि दोनों परिवारों में कोई पुरानी रंजिश तो नहीं रही है।   
'