Today Breaking News

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ा रहे नरेंद्र मोदीः डॉ.व्यासमुनी

गाजीपुर। विश्व धर्म संवाद सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के उद्बोधन 125 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बैजनाथ इंटर कॉलेज, रौजा के सभागार में नरेंद्र से नरेंद्र की ओर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता डॉ. व्यासमुनी राय ने कहा कि भारत को गति के साथ दुनिया के साथ चलना है। भारत में मेधा की कमी है।

 न शक्ति की कमी है और न विचारों की ही कमी है। ऐसे में दुनिया की ताकतें आज भारत के सामने नतमस्तक हुई हैं। शिकागो सम्मेलन के नरेंद्र (विवेकानंद जी) के राष्ट्र सम्मान के भाव विचार आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सार्थक हो रहे है। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर से 27 सितम्बर 1893 तक 15 दिन चले शिकागो धर्म सम्मेलन में भारतीय सभ्यता संस्कृति की जो अलौकिकता प्रस्फुटित हुई वह गरिमा आज भी भारत के नेतृत्व क्षमता को विश्व शिखर पर स्थापित किए हुए हैं।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय ने कहा कि विवेकानंद जी के दिव्य ज्ञान ज्योति का पुंज गुरु रामकृष्ण परमहंस जी के सान्निध्य मे आलोकित हुई। मात्र गुरु ही वह शक्ति है जो पूरे शुभेच्छु जनों के कामना को पूर्ण करने में समर्थ सक्षम है। अंत में कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय ने आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ. संगीता बलवंत, सुनील सिंह, रमाकांत सिंह, अनुज मिश्र, सोमारू चौहान, हरेंद्र यादव, गोविन्द उपाध्याय, अमरनाथ शर्मा, मनोज राय, मनोज बिंद, विद्यावती कुशवाहा, शम्भूनाथ राम, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि थे।
'