Today Breaking News

प्रेम प्रपंच का नतीजा छात्र को सरेआम मारे गोली, दबोचे गए दोनों हमलावर

नंदगंज। बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेआम छात्र पुष्पेंद्र सिंह(19) को गोली मार दी। यह दुस्साहसिक घटना सिरगिथा बाजार में गुरुवार की शाम करीब तीन बजे हुई। घटना के बाद दोनों हमलावर पकड़े गए। घटना का कारण प्रेम प्रपंच का नतीजा बताया जा रहा है। 

पुष्पेंद्र को कनपटी के पास गोली मार गई लेकिन संयोग रहा कि गोली खरोंचते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह शादियाबाद थाने के बरहट का रहने वाला है और सिरगिथा स्थित धनेश्वर पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुष्पेंद्र ने घटनाक्रम की चर्चा पर ग़ाज़ीपुर न्यूज़ को बताया कि वह कॉलेज में छुट्टी के बाद अपने साथी कृष्णा यादव की बाइक पर बैठ कर सिरगिथा बाजार में आया। वहां फल का जूस पिए। उसके बाद वह अकेला घर जाने के लिए बस स्टैंड की ओर बढ़ा। 

तभी पीछे बाइक से दो युवक आए। पीछे बैठा युवक चलती बाइक से ही उस पर गोली दागा। तब तक उसके एक्शन पर पुष्पेंद्र की नजर पड़ चुकी थी। वह बचने के इरादे से सिर घुमा लिया। गोली दाएं कान के ऊपर खंरोचते निकल गई। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर लपके। दोनों हमलावर भागने लगे। संयोग रहा कि सिरगिथा बाजार में एसएचओ शादियाबाद बिंद कुमार मौजूद थे। वह पीछा कर दोनों को धर दबोचे। बिंद कुमार ने बताया कि दोनों हमलावरों में अनिल कुमार यादव सौरम थाना नंदगंज और दूसरा रुदल पुष्पेंद्र के ही गांव कटघरा का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने प्रेम प्रपंच तथा वर्चस्व में गोली मारने की बात कबूली है। वह दोनों पुष्पेंद्र के ही कॉलेज के छात्र हैं। 
'