सादात नगर पंचायत से सुमन यादव होगीं सपा प्रत्याशी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने जिले के पांच नगर पंचायतों में चार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। सैदपुर नगर पंचायत की घोषणा अभी नही हुआ है। जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव ने ग़ाज़ीपुर न्यूज़ को बताया कि सादात नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमन यादव, बहादुरगंज नगर पंचायत से सबा परवीन, जंगीपुर से कलावती गुप्ता और दिलदारनगर नगर पंचायत से विनोद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। सुमन यादव सादात के वरिष्ठ सपा नेता स्व. रिंकू यादव की धर्मपत्नी हैं। रिंकू यादव की पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अदालत ने इस हत्याकांड में भाजपा नेता व नगर पंचायत सादात के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ यादव व उनके दो भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।