Today Breaking News

शादी टूटने से क्षुब्ध विवाहिता ने लगायी आग, मौत

गाजीपुर। दूसरी शादी के टूटने से क्षुब्‍ध विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठियां लालपुर गांव‍ निवासिनी पिंकी 26 वर्ष पुत्री चेतू राम जिसकी शादी पांच वर्ष पूर्व बरेली में हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पिंकी की दूसरी शादी गाजीपुर शहर में हुई थी। तीन दिन पूर्व पिंकी ससुराल से अपने मायके गयी हुई थी और काफी परेशान भी थी। बुद्धवार की शाम घर में कोई नही था। अकेले में उसने अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना जंगीपुर पुलिस को मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। जिन्‍होने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

'