Today Breaking News

जमानियां हिंदू पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर अभिषेक, उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध व महामंत्री कमलेश रहें विजयी

गाजीपुर। जमानियां हिन्दू पीजी कालेज में मंगलवार को सकुशल चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आस-पास के सभी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए तीन बैरियर बनाये थें और सभी बैरियरों पर वोटरों के परिचय पत्र व फीस रसीद को चेक करने के बाद मतदान स्थल के लिए छोड़ा जा रहा था। 

उसके बाद महाविद्यालय के मेन गेट पर विधिवत चेकिंग करने के बाद छोड़ा जा रहा था। इस दौरान लगभग एक दर्जन मतदाता गलत हस्ताक्षर व गलत मोहर मारने के कारण मेन गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए। जिन्हें दोपहर एक बजे मतदान समाप्त होने के बाद उनके परिचय पत्र व फीस रसीद को जप्त करने के बाद छोड़ दिया गया। दो बजे के करीब मतगणना प्रारम्भ हुई और  शाम चार बजे तक मतगणना का कार्य चला। कुल 6 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों को 3248 मतदाताओं में से 1538 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के  उम्मीदवार अभिषेक यादव 859  मत तो वही धर्मेन्द्र 569 मत और विकाश मौर्य 26 को मत मिला जिसमे अवैध मत 84 रहा। 

इस दौरान अभिषेक यादव ने अपने निकटतम उम्मीदवार धर्मेन्द्र को 290 मतों से विजय हासिल किया।  तो वही उपाध्यक्ष पद पर  गौतमबुद्ध राम को 614 मत, राम प्रवेश यादव को 332 मत  व अमित कुमार गुप्त को 525 मत मिले और 65 मत अवैध घोषित किये गए। जिसमे गौतमबुद्ध ने अपने निकटतम उम्मीदवार अमित कुमार गुप्ता को 89 मतों से हराया।  वही महामंत्री पद पर कमलेश कुमार को 669 मत प्रमोद सिंह यादव को  538 मत व विष्णु कुमार जायसवाल को 246 मत     मिले और  82  मत अवैध घोषित किये गए।
जिसमे कमलेश कुमार ने अपने निकटतम उमीदवार को प्रमोद यादव को 131 मतों से पराजित किया। वही पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल शर्मा को 827 मत मील तो वही हरिशंकर सिंह कुशवाहा को 629 मत मिला। जिसमे 80  मत अवैध घोषित किये गए। जिसमे विशाल ने हरिशंकर को 198 मतों से पराजित किया। वही विज्ञान संकाय पद के लिए गुलाब यादव को 29 मत व आकाश को  20  मत मिला और  3 मत अवैध घोषित किया गया। तो वही कला संकाय प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव ने एक मात्र पर्चा दाखिल किया था जिसे निर्विरोध घोषित किया गया।इस दौरान सभी विजयी प्रत्याशियों को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया गया। 

इसके बाद प्राचार्य डॉo देवेन्‍द्र नाथ सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्य  प्रकाश मिश्र,सीओ राम बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजाराम, स्टेशन चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी,चुनाव अधिकारी डॉo राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी डॉo सुरेन्दर तिवारी,डॉo मदन गोपाल सिन्हा, डॉo अखिलेश शर्मा शास्त्री, डॉo जितेंद्र सिंह, डॉo कंचन कुमार राय ,रवि उद्यान ,डॉo अमित सिंह व राकेश चौबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोग व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही।
'