Today Breaking News

गाजीपुर नगर पालिकाः पिछले चुनाव के वोट अब किस खाने में बैठेंगे

गाजीपुर। कुछ लोग गाजीपुर नगर पालिका के पिछले चेयरमैन चुनाव के वोटों का जोड़-घटाव कर इस बार नतीजा मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। बहरहाल, उनका आकलन सटीक बैठेगा अथवा नहीं। यह तो मतगणना के बाद पता चलेगा लेकिन पिछले चुनाव में उम्मीदवारवार मिले वोटों से आप भी कुछ जोड़-घटाव करें। संभव हो कि आप भी कुछ नतीजे के करीब पहुंच जाएं। 

यह भी ध्यान रखेंगे कि पिछले चुनाव में सपा तथा बसपा अपना सिंबल नहीं दी थीं। लिहाजा इन दोनों पार्टियों के कई नेता मैदान में एक दूसरे के खिलाफ उतर गए थे लेकिन इस चुनाव में वह खुद मैदान में नहीं हैं और सभी अपनी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। 

इन नेताओं में विक्रम अग्रहरि, दिनेश यादव, आमिर अली, आशिफ खां, अजय श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, असलम खां, ममता श्रीवास्तव हैं। उनके अलावा विवेक सिंह शम्मी की माताश्री प्रेमा सिंह इस बार सपा की उम्मीदवार हैं।

पिछले चुनाव में उम्मीदवारों को मिले वोट
विनोद अग्रवाल(भाजपा) आठ हजार 863(निर्वाचित), शरीफ राइनी सात हजार 748(बसपा), विक्रम अग्रहरि(कौएद) सात हजार 372, दिनेश यादव चार हजार 885(सपा), विवेक सिंह शम्मी चार हजार 54, आमिर अली दो हजार 305(सपा), आशीफ खां दो हजार 138(पीस पार्टी), अजय श्रीवास्तव(कांग्रेस) एक हजार 334, सदानंद गुप्त 558, पं.लवकुमार त्रिवेदी(जदयू) 325, अरुण कुमार श्रीवास्तव 300(सपा), दिनेश कुमार श्रीवास्तव 267, परवेज अहमद खां 254, सूर्यप्रकाश यादव 225, ममता श्रीवास्तव 224(सपा), पंकज उपाध्याय 210(कांग्रेस), असलम खां 207(सपा), डॉ.मुहम्मद सबीहुद्दीन सिद्दीकी(इस्लाम पार्टी) 194, सुमन 162।
'