Today Breaking News

गाजीपुर : जबरदस्ती मकान कब्जा करने वाला अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर/नंदगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोंठी भठ्ठी निवासी गोपाल यादव पुत्र खरपत्तू यादव को अपने लालमती देवी  के मकान में जबदस्ती आठ साल से कब्जा करने एवं मारने पीटने के कारण गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके धारा 151 में जेल भेज  दिया। 

लालमती  देवी पत्नी अंगद यादव ने  अपने तहरीर में लिखा है कि  मैं गोपाल यादव को अपना मकान आठ वर्ष पूर्व रहने के लिये दिया था। तब उन्होंने कहा था कि  अपनी व्यवस्था कर लेने के बाद मकान  खाली कर दूँगा।  लालमती ने जब अपना मकान छोड़ने को कहा तो गोपाल यादव हमें  मार-पीट कर धमकाने लगे हैं कि मकान हमारा हैं। पीड़िता आठ वर्ष से न्याय की गुहार लगा रही हैं। गोपाल यादव का क्षेत्र में दबदबा है। थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोपाल यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया  गया है।

'