Today Breaking News

बीटीसी टीचर एसोसिएशन के तीन ब्लाक इकाई के पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित

मुहम्मदाबाद। बीटीसी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की गुरुवार को बीआरसी परिसर में हुई बैठक मुहम्मदाबाद, बाराचवर तथा कासिमाबाद ब्लाक इकाई की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। मुहम्मदाबाद इकाई के लिए अजीत सिंह यादव अध्यक्ष, संतोष कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह यादव महामंत्री, प्रमोद सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद यादव संगठन मंत्री चुने गए। 

कासिमाबाद ब्लाक इकाई में अवधेश सिंह यादव अध्यक्ष, मनीष यादव उपाध्यक्ष, साहब यादव कोषाध्यक्ष तथा महामंत्री व्यंकटेश मिश्र महामंत्री और बाराचवर ब्लाक इकाई के लिए सुनील यादव अध्यक्ष, अमित चौहान उपाध्यक्ष, अवधेश यादव कोषाध्यक्ष, महामंत्री दीपक यादव, अंशुमान खरवार संयुक्त मंत्री, अवनीश यादव  संगठन मंत्री, मंत्री सुरेश यादव, मीडिया प्रभारी अजीत यादव के अलावा अमरनाथ यादव तथा महेश यादव संरक्षक बनाए गए। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी अपने दायित्व का समुचित ढंग से निर्वहन करेंगे। बैठक में रामध्यान यादव, सुनील सिंह, आशुतोष सिंह, अंकित राय, प्रदुम्मन कुमार, सुशील प्रजापति, पंकज कुमार आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित राज गुप्त ने की।
'