Today Breaking News

गाजीपुर: सैदपुर में भाजपा के सुरमाओं से अकेले लड़े सुभाष पासी वहीं मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं के गढ़ में पप्पू राय ने मजबूती से चलाई साइकिल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर निकाय चुनाव में सैदपुर नगर पंचायत में भाजपा क सुरमाओं का अकेले सुभाष पासी ने मोर्चा लिया और नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद में अंसारी बंधुओं के गढ़ में राजेश राय पप्‍पू ने भी हाथी का मुकाबला साइकिल से डट कर किया। 

नगर पंचायत सैदपुर में अध्‍यक्ष पद के भाजपा प्रत्‍याशी अनिता बरनवाल के समर्थन में भाजपा ने जबरदस्‍त प्रचार किया। भाजपा अध्‍यक्ष के समर्थन में प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा और एमएलसी चंचल सिंह सहित कई दिग्गजों ने उनका प्रचार किया। 

अपने प्रत्‍याशी को जिताने के लिए भाजपाईयों ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। भाजपा के दिग्गजों को अकेले क्षेत्रीय विधायक सुभाष पासी ने टक्‍कर दिया है। सुभाष पासी ने दिन-रात एक कर सैदपुर नगर में डोर टू डोर प्रचार किया। 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली का रोड-शो कराकर सैदपुर में साइकिल की फिजा बना दी। सुभाष पासी के चुनाव मैनेजमेंट की विधा से विराधी दल भली-भांति वाकिफ हैं। वह जानते है कि सुभाष पासी कभी भी पासा पलट सकते हैं। 

नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद में अंसारी बंधुओं के गढ़ में बसपा प्रत्‍याशी शमीम अहमद के हाथी के प्रचार में रईस अंसारी को साइकिल पर बिठाकर राजेश राय पप्‍पू अकेले ही मैदान में डटे रहें। सपा नेता राजेश राय पप्‍पू के अनुसार यह चुनाव साइकिल जरुर जीतेगी। चुनाव चिह्न पर इस बार निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है जिसका फायदा सपा को होगा। इस बार परिणाम चौंकाने वाले होंगे। नगर की जनता अंसारी बंधुओं से 20 वर्षो का हिसाब लेगी।

'