नगर निकायः वोटर लिस्ट में केवल उन्हीं का होगा नाम दर्ज
जमानियां। नगर निकाय चुनाव के वोटर लिस्ट में बहुतेरे वोटर छूट गए हैं। यह शिकायत जमानियां सहित गाजीपुर के हर नगर निकाय में है। बुधवार को तहसील मुख्यालय के दौरे पर आए डीएम के बालाजी के सामने यह बात उठी। उनहोंने साफ कहा कि जिन लोगों ने बीते 28 अक्टूबर तक आवेदन किया है। उनका नाम वोटर लिस्ट में जरूर जोड़ा जाएगा।
तहसील मुख्यालय में नगर निकाय को लेकर चल रही तैयारियों का डीएम ने जायजा लिया। नामांकन फार्म वितरण, नामांकन के संबंध में जानकारी ली। उस बीच दिलदारनगर नगर पंचायत के आरओ अनिल कुमार सिंह के देरी से पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी दी। नामांकन में लगने वाले जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र जारी करने के संबंद में