Today Breaking News

गाजीपुर : टोल प्लाजा पर अब वक्त नहीं होगा जाया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर टोल प्लाजा पर वाहनों का वक्त जाया नहीं होगा। पहली दिसंबर से सभी नए चार पहिया वाहनों पर फास्ट टैग लगाना जरूरी होगा। यह जिम्मेदारी चार पहिया बनाने वाली कंपनियों तथा उनके अधिकृत डीलर की होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

बता दें कि फास्ट टैग एक डिवाइस है। उसका इस्तेमाल रेडियो फ्रीकवेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिये टोल प्लाजा पर पेमेंट के लिए होगा। जाहिर है कि इससे वाहन चालकों का टोल प्लाजा पर वक्त बचेगा। ‘पंजाब केशरी’ के मुताबिक सेंट्रल मोटर व्हीकल रुल्स 1989 में सुधारों के तहत यह नोटिफिकेश जारी हुआ है। फास्ट टैग रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग की तरह होता है। उसे वाहन के स्क्रीन पर लगाया जाता है। इसे रिचार्ज करना पड़ेगा। 

यह टैग टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की पहचान कराएगा। टोल प्लाजा पर जितना टोल टैक्स लगेगा। उस राशि का टैग के जरिये खुद पेमेंट हो जाएगा। मालूम हो कि अभी 370 टोल प्लाजा पर पहले से ही फास्ट टैग की व्यवस्था है।
'