गाजीपुर: मूर्ति के बहाने पचगावा के भूमिहारो का नब्ज टटोलेंगे मनोज सिन्हा
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बाराचंवर क्षेत्र के किसान मजदूर इण्टर मिडिएट कालेज गणपतिनगर नेवादा के प्रांगण में 24 दिसंबर रविवार को दिन के 11 बजे भार्गव गोत्रिय भूमिहार ब्राह्राण असवरिया वंश पचगावा के पूरोधा गणपति राय बाबा के मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि दूरसंचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे सहजानन्द पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य मान्धाता राय होंगे।
सासंद व मत्री बनने के बाद दूसरी बार मनोज सिन्हा का जहूराबाद विधानसभा में आगमन होने जा रहा है। पहली बार श्री सिन्हा जहूराबाद बिधानसभा के कासिमाबाद में बिधानसभा चुनाव में भाजपा-भासपा गटबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर की चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे थे।
इसी बहाने मंत्री जी पचगावा के भूमिहारों का नब्ज टटोलेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्मालय प्रबंधन व भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने शुभचितंको के यहां निमंत्रण पहुंचाने में लगे हुए है। इस आशय की सूचना भाजपा मण्डल द्धितीय के मण्डल अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द उपाध्याय ने दिया और लौगो से अपिल किया की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मूर्ति अनावरण का गवाह बने तथा मत्री जी के विचारो को सुने।
