Today Breaking News

गाजीपुर: अच्छी उपज के लिए मृदा परीक्षण व जैवि‍क उर्वरक का प्रयोग करे किसान भाई- चंचल सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर विशेष अभियान जागरण आधुनिक अन्नदाता कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को लंका मैदान में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य चंचल सिंह, सदर विधायक संगीता बलवन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी ने उपस्थित किसानों को विस्तृत रूप से आधुनिक अन्नदाता कार्यक्रम के बारे में बताया। किसानों को अधिक से अधिक खेती में उपज बढ़ाते हुए मृदा परीक्षण, जैविक उवर्रको के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के0 बालाजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मृदा परीक्षण कार्यक्रम जैसे पूर्व में बात आयी है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि किसानो के आय को सन् 2022 तक दोगुना करना है। जिसके लिए सबसे पहले किसानो द्वारा उरर्वको, फर्टिलाईजर मे अधिक खर्च होने की स्थिति में इसे सही ढ़ग से प्रयोग करने की जरूरत है। जिससे उसमें उत्पादकता बढ़े। किसानों में भूमि परीक्षण पर जोर दिया जा रहा है पिछले 3 सालो में लाखो किसानो का भूमि परीक्षण कर सेम्पल इक्ठठा किया गया है, लेकिन प्रयोगशाला की व्यवस्था में कमी होने के कारण उसके प्रमाण को किसानों तक पहुचाने में विलम्ब हुआ। मृदा परीक्षण के पश्चात् उन्हे कार्ड दे दिया गया है। 

इसके बाद यह देखने की जरूरत है कि क्या किसान वास्तव में उसका पालन कर रहा है या नही यदि वो पालन कर रहा है तो उसे अन्य किसानों की अपेक्षा कितना लाभ हुआ। उन्होनें कहा कि किसानों के लिए जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं सम्बन्धित विभागों  की तरफ से जो भी सहायता होगी वो दी जायेगी। उरर्वक, सिंचाई, बीज, बीमा, और तमाम ऐसी विभागों की सरकारी योजनाओं को जो किसानों के आय एवं आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दे उसपर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन, कृषि विभाग, अन्य सम्बन्धित विभागो द्वारा किसानों की आय में वृद्धि हेतु बल दिया जा रहा है। 

हमारा प्रयास है कि जो भी सरकारी, लाभकारी योजनाये है वो केवल कागज में पूरी न होकर जमीनी स्तर पर दिखे। कार्यक्रम में महाजन कृषि केन्द्र, किसान मेला, महिला हेल्प लाईन 181, श्री साई चन्द्रा आटो मोबाईलस वंशीबाजार, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, शक्ति ट्रेडर्स, वन विभाग द्वारा स्टाल लगायी गयी थी। इस अवसर पर एमएलसी चंचल सिंह, सदर विधायक संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी, प्रतिनिधि सूनील सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, एवं किसानबन्धु उपस्थित थे।
'