गाजीपुर: व्हील चेयर पाकर दिव्यांग देवेंद्र हुआ खुश
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर शास्त्रीनगर स्थित समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने मंगलवार को कासिमाबाद ब्लाक पर चौरा गांव निवासी दिव्यांग देवेंद्र बिंद को व्हील चेयर व कंबल वितरित किया। व्हील चेयर पाकर देवेंद्र बिंद खुशी से रोने लगा।
उसका कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा हम दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। प्रधान कहते है कि हमने उनको वोट नही दिया जिसके चलते उन्होने सरकारी योजनाओं से वंचित कर दे रहे हैं। जबकि यह दुर्भाग्य है कि उसकी बहन भी दिव्यांग है उसे भी कोई सुविधा शुल्क प्राप्त नही हुआ है।
समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह का कहना है कि सभी नेताओं को वोट अगर वोट नही मिला तो क्या दिव्यांगों का हक नही मिलेगा। इसके लिए सविता सिंह ने दिव्यांगों को हक दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरनाथ गुप्ता, अशोक यादव, नाजिया बेगम, राजेश, आदि लोग उपस्थित थें।