Today Breaking News

गाजीपुर: ठिठुरन जारी, महिला समेत दो की मौत, मदद में उतरे समाजसेवी तथा राजनीतिक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर रविवार को पारा लुढ़क कर सात डिग्री पर चला गया। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाजारों में दिन ढलते ही सन्नाटे की स्थित बन जा रही है। इसी बीच ठंड से महिला समेत दो के मरने की खबर मिली है। इस हालात को देखते हुए समाजसेवी तथा राजनीतिक लोग गरीबों की मदद में उतर गए हैं। गाजीपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने बताया कि पूरे नगर में 97 जगह अलाव के इंतजाम किए गए हैं। वह खुद रात के पहर सड़कों पर निकल अलाव के इंतजाम का जायजा ले रही हैं। इसी क्रम में वह पूर्वी क्षेत्र प्रकाश टाकीज, टाउनहाल, स्टीमरघाट, चीतनाथ, नखास, नवाब साहब फाटक और पोस्ताघाट पहुंची। 

स्टीमर घाट पर बने रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके पति पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, सभासद अनिल वर्मा, संजय राम, गोपाल वर्मा, संजय कटियार, रिंकू जायसवाल, अमित वर्मा, मनोज कुमार,  अमित केशरी, आलोक पटेल, गर्वजीत सिंह, कार्तिक गुप्त, संदीप गुप्त, अजय गुप्त, सुनील गुप्त, अभिषेक सौंडिक, आशीर्वाद केशरी, विनय कुमार, रामसेवक, आदि थे। पीजी कॉलेज के छात्र नेता आनंद यादव ने बताया कि आठ जनवरी को कॉलेज के मुख्य द्वार पर दान पेटिका लगेगी। उसमें अपने पुराने वस्त्र या पैसा अथवा ऐसी कोई सामग्री जो इस कड़ाके की ठंड में गरीब भाई-बहनों को ठंड से निजात दिला सके। दान कर सकते हैं। 
गाजीपुर न्यूज़ टीम बिरनो के अनुसार भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने शहीद ग्राम भैरोपुर में गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर वह अपनी पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार का बखान करना नहीं भूले। कहे-दोनों सरकार गांव, गरीब के विकास के लिए तत्पर है। प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है। जाति-पाति और व्यक्ति विशेष ऊपर उठकर कार्य कर रही है। खासकर इस तल्ख मौसम को लेकर सरकार सजग है। जगह-जगह अलाव के साथ गरीब, असहायों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कै. अजनाथ सिंह, जगदीश सिंह, पप्पू राजभर, सुरेंद्र प्रजापति, कानूनगो बृजेश चौबे, संत राजभर, विक्रमा राजभर, बालकरन राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। 
गाजीपुर न्यूज़ टीम मरदह के अनुसार मरदह के आफताब मैरेज हाल में ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में गरीब किसानों, मजदूरों, असहायों, दिव्यांगों को कुल 101 कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर ईट भट्ठा संघ के जिला महामंत्री ललन सिंह सहित समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, शिवचंदर सिंह, सुभाष, भोला राम, अखिलेश आर्य, प्रेम पांडेय, डॉ. इश्तिहाक अहमद, सतीश वर्मा, अभिषेक सिंह, विपिन मिश्रा, आफताब आलम, गनेश प्रसाद, रामविलास चौरसिया, राजेश चौहान, सलीम अहमद, गुड्डू अहमद, दिनेश राम, शुभम पांडेय आदि मौजूद थे। 

गाजीपुर न्यूज़ टीम जमानियां के अनुसार हमीदपुर गांव में गर्भवती कुसुम देवी(21) तथा शरद राम(50) की ठंड से मौत की खबर मिली है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।
'