Today Breaking News

गाजीपुर: जनता के उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता- महेंद्रनाथ पांडेय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चंदौली डा. महेंद्र नाथ पांडेय का हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भड़सर में शनिवार को जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुँवर रमेश सिंह पप्पू के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव में पूरे मनोयोग से लग जाये। 

सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की चार वर्ष की सरकार और राज्य की एक वर्ष से अधिक की सरकार हो गई है। जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीद थी। उनकी इस उम्मीद को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। सपा-बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की बढ़ते हुए लोकप्रियता से दोनों पार्टियां बौखला गई है। दोनों पार्टियों के पास कोई मुद्दा ही नही है। 

लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 73 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओ का आह्वाहन करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजना को समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गाजीपुर गृह जनपद होने के नाते केंद्र और प्रदेश की योजना सबसे पहले गाजीपुर जनपद में आएगी। 

कुँवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, विकास की देन है कि गाजीपुर में पिछले चार वर्ष में विकास के अनेक कार्य हुए है। इस मौके पर संतोष सिंह, शैलेश पांडेय, गोवर्धन बिन्द, अनिल पटेल, बिनोद गुप्ता, चंदन सिंह, राजकुमार चौहान, मुराहु राजभर आदि लोग थे।

'