Today Breaking News

गाजीपुर: गया था लुधियाना कमाने और गैर मजहब की कुड़ी लेकर उड़ गया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जंगीपुर पंजाब पुलिस बुधवार को अपहृत किशोरी को उसके प्रेमी संग बरामद कर लौट गई। इस वाकये को लेकर बाजार में लोग खूब चटखारे लेकर बतिया रहे हैं। वार्ड चार का सत्येंद्र गुप्त कमाने के लिए पहली बार घर छोड़ा और लुधियाना पहुंचा। वहां वह पोल्ट्री फार्म का वाहन चलाने लगा। उसी बीच अपने आवास के बगल में रहने वाली गैर मजहबी किशोरी से उसकी आंखें लड़ गईं। 

फिर वह दोनों लुधियाना से भागने का फैसला किए। बीते १६ फरवरी को किशोरी को लेकर सत्येंद्र दिल्ली गया और वहीं रहने लगा। उधर अपनी बेटी के लापता होने पर  किशोरी के पिता ने इलाकाई थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। उसमें सत्येंद्र गुप्त को नामजद किया। उसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। 

सर्विलांस पर लोकेशन मिलने के बाद पंजाब पुलिस जंगीपुर आ धमकी। एसओ जंगीपुर सुरेंद्र यादव से संपर्क की। सत्येंद्र के पिता बेचन गुप्त को जंगीपुर थाने पर तलब कर अपने बेटे को पेश करने का दबाव बनाया गया। आखिर में पिता के कहने पर किशोरी संग सत्येंद्र जंगीपुर थाने में पहुंचा। किशोरी के पिता लुधियाना में हुंडई कार के कारखाने में कर्मचारी हैं और मूलतः बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं।
'