Today Breaking News

गाजीपुर सावधान! इन स्कूलों में न कराएं एडमिशन, यह गैरमान्यता सूची में हैं शामिल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर इस शैक्षणिक सेशन में भी कई निजी स्कूल खुले हैं। जाहिर है कि इनके पास न तो कोई मान्यता है और न मानक के हिसाब से पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था। हां। इनके एडमिशन और टिचिंग फीस बड़े स्कूलों से कम नहीं हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी में है। बीएसए श्रवण कुमार ने गाजीपुर न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सभी एबीएसए को हिदायत दी गई है कि उनके क्षेत्र में अगर ऐसे स्कूल संचालित होंगे तो उसके लिए वह खुद जवाबदेय होंगे। साथ ही उन स्कूलों के प्रबंधकों पर एक  लाख रुपये जुर्माना लगेगा। दोबारा पकड़े जाने पर प्रतिदिन के हिसाब से दस हजार रुपये अर्थ दंड वसूला जाएगा। बीएसए ने बताया कि गाजीपुर के कुल 16 में अब तक आठ ब्लाकों में कुल 97 गैर मान्यता वाले स्कूल चिन्हित किए गए हैं। इनमें अकेले 44 स्कूल देवकली ब्लाक में हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता के लिए करीब 200 स्कूलों के आवेदन मिले हैं।

ब्लाकवार गैरमान्यता वाले स्कूलों की लिस्ट

भांवरकोलः हरिजन प्राथमिक विद्यालय बसनिया, स्वतंत्रता सेनानी बाल विद्या मंदिर ठाकुरबाड़ी जोगा मुसाहिब, न्यू मार्डन एजुकेशन एकेडमी जोगा मुसाहिब सहित गुलशन पब्लिक स्कूल, माता गुजराती पब्लिक स्कूल तथा आर्यन पब्लिक स्कूल महेशपुर दो। बाराचवरः श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल ताजपुर, कुढ़ाराज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामदासपुर कमसड़ी व एमआई पब्लिक स्कूल ताजपुर। 

सादातः सेवन एकेडमी वार्ड दो सादात, एमआईडीएसएस बुढ़नपुर, लबली किडजी स्कूल वृंदावन हुरमूजपुर, कृष्णा पब्लिक स्कूल हुरमूजपुर, यूनिक पब्लिक स्कूल वार्ड दो सादात, जीउत दास पब्लिक स्कूल चैनपुर, माधुरी शिक्षा निकेतन शिशुवापार, आदर्श कान्वेंट स्कूल रायपुर, मां सरस्वती विद्या मंदिर हाजीपुर। 

सैदपुरः सरस्वती ज्ञानमंदिर नारायणपुर ककरहीं, रिवर पब्लिक स्कूल नारायण पुर ककरहीं, श्रीशागी पब्लिक स्कूल नारायणपुर ककरहीं, एमडी पब्लिक स्कूल नारायणपुर ककरहीं, आर्यन शिक्षण संस्थान अनौनी, माता अमारवती शिक्षण संस्थान दरबेपुर, बाबा मनिराम शिक्षण संस्थान शिवदासपुर, एनडी पब्लिक स्कूल लौहरगंज शिवदासपुर, सिद्धेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिधरा, राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेरी, आदर्श शिक्षा निकेतन उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बहेरी, शिवांगी शिक्षण संस्थान भभोरा, अंकुर पब्लिक स्कूल बहुअरा, राज मॉडल विद्यालय तेलियानी, सेंट जांस वर्ड स्कूल भितरी मोड़, सेंट जेवियर हाईस्कूल स्टेशन रोड सैदपुर, बनारस सैनिक पब्लिक स्कूल सैदपुर, सनबीम डालिम स्कूल काजीपुर। 

रेवतीपुरः शारदा ज्ञानमंदिर नगसर नेवाजुराय, गुरुकुल ज्ञानमंदिर बेमुआं, रामदेनी राय सरस्वती स्कूल मंदिर नगसर नेवाजुराय, सिद्धार्थ कान्वेंट स्कूल रमवल, शिवगंगा पब्लिक स्कूल सुहवल, एसएन पब्लिक स्कूल पटखौलिया। 

देवकलीः जेपीजे किड्स किंग्डम नंदगंज, सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी रसूलपुर, एमएच पब्लिक स्कूल सान्हौली, सरस्वती ज्ञानमंदिर मंडपा, सरस्वती ज्ञानमंदिर पहाड़पुर, एमएस पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौल पहाड़पुर, एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल सरवरनगर, डीएन पब्लिक स्कूल बस स्टैंड, सरस्वती ज्ञानमंदिर मनटोला, जेएन पब्लिक स्कूल नारी पचदेवरा, शीतल पब्लिक स्कूल सिरगिथा, आदर्श स्कूल कुसम्ही खुर्द, एमआरडी पब्लिक स्कूल देवचंदपुर, जय मां सति पूर्व माध्यमिक विद्यालय पठानपुर, हनुमान पब्लिक स्कूल देवचंदपुर, सरस्वती ज्ञानमंदिर बासुचक हॉल्ट, सन ओम पब्लिक स्कूल नंदगंज, एमएस एलिमेंट स्कूल सराय तालबी सिरगिथा, मॉडन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल किशोहरी, एपमस्त सनबीम पब्लिक स्कूल देवचंदपुर, सनराइज पब्लिक स्कूल गोड़ौली, आरएसबी कान्वेंट स्कूल निंदोपुर, बाबा विश्वनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवचंदपुर, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल रामपुर माझा, इंडियन पब्लिक स्कूल रामपुर माझा, आदर्श पब्लिक स्कूल सिरगिथा कुसुम्ही खुर्द, सरस्वती ज्ञानमंदिर पौटा, दूधनाथ प्राथमिक विद्यालय किशोहरी, देवाई सैनिक स्कूल कुसुम्ही, आरबी इंग्लिश स्कूल सम्मनपुर मदारपुर, एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल पहलवानपुर चौराहा, हरिओम पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिया पहलवानपुर, हरिजन सरस्वती बाल विद्यामंदिर अतरसुआ सिहोरी, जीएस पब्लिक स्कूल बरहपुर, एमएच पब्लिक स्कूल धुआर्जुन, बीडीएम सनराइज चिल्ड्रेन स्कूल पचारे, एसएसए इंग्लिश स्कूल उतरौल पहाड़पुर कलॉ, आईए नेशनल इंटर कॉलेज पारा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बड़ेपुर देवकली, सनराइज पब्लिक  स्कूल देवचंदपुर, सेंट्रल हिंदू विद्यालय धुआर्जुन बिशुनपुरा, केडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मुर्तजीपुर, केएसजी स्कूल भौंरेपर मुर्तुजीपुर, आरएस पब्लिक स्कूल पौटा। 

मुहम्मदाबादः गुरुकल प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा उर्फ रघुवरगंज, आर्मी पब्लिक स्कूल सुखपुरा। 

बिरनोः पीआरएन पब्लिक देलही स्कूल बहलोलपुर, आरएस कान्वेंट स्कूल बहलोलपुर, आदर्श पब्लिक स्कूल परमानंदपुर, एसडी पब्लिक स्कूल मानपुर और सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर।
'