Today Breaking News

गाजीपुर: तीसरे दिन भी लेखपालों को नहीं चली कलम, तहसील मुख्यालयों पर जारी रहा धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लेखपालों की कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। सदर सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन भी जारी रखते हुए चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी होने तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल का आह्वान संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने किया है। संगठन की आठ सूत्री मांग है।

मांगों में वेतन उच्चीकरण करने के साथ ही वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति को दूर करने के अलावा भत्ते में बढ़ोतरी, राजस्व परिषद की ओर से प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट में मंजूरी देने, लैपटाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, प्रोन्नति व आधार भूत सुविधाएं उपलब्ध कराने आादि की मांग प्रमुख ङै। मुहम्मदाबाद तहसील पर धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया जबकि सैदपुर में तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, जखनियां कैलाश सिंह तथा कासिमाबाद में तहसील अध्यक्ष चितरंजन चौहान ने अगुवाई की। इसी तरह जमानियां और सेवराईं तहसील मुख्यालय पर भी लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कलमबंद हड़ताल के चलते किसानों और अन्य लोगों का तहसील का काम बाधित होने लगा है।

'