Today Breaking News

गाजीपुर: जेल के घटना पर डीएम ने दिया जांच के आदेश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला कारागार में कैदियो द्वारा हंगामे व पत्थरबाजी पर पुलिस प्रशासन ने काबू पा लिया। पुलिस व कैदी के बीच लगभग चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिला जेल में शांति होने पर जिलाधिकारी के बाला जी जेल से बाहर निकलकर प्रेस वालो मुखातिब होते हुए बताया कि कैदियो को सही ढंग से खाना व चिकित्सा की व्यवस्था नही होने पर गुरूवार की दोपहर में सारे कैदियो ने हंगामा कर दिया। इस पर कैदियो से एक-एक कर पूंछताछ कर उनकी समस्या सुनी गयी। कई कैदियो का प्रार्थना पत्र भी लिया गया। आज के इस घटना क्रम की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसपर कार्रवाई किया जायेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, तीन स‍र्कील के एसडीएम, कई थानो की पुलिस आदि लोग शामिल थे।