Today Breaking News

गाजीपुर: भाजयुमो ने फूंका नवजोत सिद्धू का पुतला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिद्धू का पाकिस्तान जाकर हुक्मरानों और वहां के जनरल से गलबहियां करना भाजयुमो कार्यकर्ताओं को कतई रास नहीं आया है। इसको लेकर वह उनसे बेहद खफा हैं। मंगलवार की शाम टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय से जुलूस निकाले और विशेश्वरगंज तिराहे पर पहुंच कर सिद्धू का पुतला फूंके।

इस मौके पर संगठन के काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि सिद्धू का यह कृत्य राष्ट्रद्रोह में आता है। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत कारर्वाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा है और दूसरी ओर सिद्धू पाकिस्तान पहुंच कर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खां के शपथ समारोह में मेहमानवाजी कर रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के दिल में भारत के प्रति कितनी जगह है और पाकिस्तान के प्रति उसके दिल में कितना मोह है।

पुतला फूंकने वालों में भाजयुमो के जिला महामंत्री सुमित तिवारी तथा विश्वप्रकाश अकेला, मंत्री भानू केशरी, आशुतोष राय, मनोज कुमार, साक्षी श्रीवास्तव, मयंक जायसवाल, नीरज पांडेय, गर्वजीत सिंह, चंदन बिंद, आकाश राय, सौरभ चौधरी, सन्नी अग्रहरि, आशीष पटवा, राजू, हिमांशु, संजय यादव, शिवदास यादव, सूरज यादव लाला आदि थे।