Today Breaking News

गाजीपुर: गंगा दो सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव पर इलाहाबाद में घटाव शुरू

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गंगा में बढ़ाव की रफ्तार बढ़ गई। २४ घंटे में १६ सेंटीमीटर का बढ़ाव रिकार्ड हुआ है। सोमवार की सुबह आठ बजे के बाद बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई। प्रति घंटा दो सेंटीमीटर के हिसाब से जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे जलस्तर 62.41 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि सुखद खबर यह भी है कि ऊपर इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना में घटाव शुरू हो गया है।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि रविवार को इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। उसी का परिणाम है कि गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन अब जबकि इलाहाबाद में गंगा-यमुना में घटाव शुरू हो गया है तो निश्चित रूप से गाजीपुर में भी कुछ घंटे बाद बढ़ाव रुक जाएगा। फिर पानी घटने लगेगा।

'