Today Breaking News

गाजीपुर: बच्चों के संग रहे मनोज सिन्हा, लूदर्स कान्वेंट स्कूल की छात्राओं संग किए संवाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का शनिवार का दिन एक लिहाज से अपने संसदीय क्षेत्र के बच्चों के लिए रहा। सुबह नगर पालिका की नवाबगंज से निकली स्वच्छता रैली निकली। उसमें कई स्कूलों के बच्चे शामिल थे। रैली को श्री सिन्हा ने हरी झंडी दिखाया। उसके पूर्व उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बड़ों की अपेक्षा बच्चे व युवा स्वच्छता के प्रति ज्यादा संवेदनशील व जागरूक हैं। इन पर सबको विश्वास है। बच्चों से राष्ट्र के पुनर्जागरण व न्यू इंडिया बनाने मे सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि अब आपको तय करना है आने वाला आपका भारत कैसा होगा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, विधायक डॉ.संगीता बलवंत, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल आदि थे।

इसके बाद दोपहर में वह लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां छात्राओं से सीधे संवाद किए। कहे कि युवा पिढी पढ लिखकर देश की चुनौतियों से लड़े। देश की तरक्की के लिए सोचे। इस पीढ़ी से देश को बहुत उम्मीदें हैं। खासकर बच्चियों से कुछ ज्यादा ही अपेक्षा है। नए भारत के निर्माण में बच्चियों का योगदान महत्वपूर्ण है। छात्रा जबी जाहरा, प्रगति मिश्रा, अनामिका कुशवाहा के सवालों और जिज्ञासा का श्री सिन्हा ने जवाब दया। साथ ही उनसे गाजीपुर के विकास के लिए लिखित सुझाव भी लेटर बॉक्स में डलवाए। फिर छात्राओं संग बैठ मध्याह्न भोजन किए। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अलफोंसा ने श्री सिन्हा की ओर से गाजीपुर के विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री के नीजी सहायक सिद्धार्थ राय, इं. संजीव गुप्त, भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अभिषेक राय आदि भी थे।

'