Today Breaking News

गाजीपुर: मनोज सिन्हा का दो दिवसीय दौरा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के दो दिवसीय दौरे पर छह अक्टूबर की सुबह ११ बजे आएंगे और अग्रवाल पैलेस, मालगोदाम रोड में भाजपा के सोशल मीडिया सेल के कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। प्रशासन को मिले प्रटोकॉल के मुताबिक गाजीपुर से पूर्व श्री सिन्हा दिल्ली से विमान से सुबह 8.10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। अग्रवाल पैलेस के कार्यक्रम के बाद दोपहर पौने दो बजे जमानियां क्षेत्र के जीवपुर इंटर कॉलेज में पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद उसी क्षेत्र के मतसा में 2.55 बजे उनका कार्यक्रम लगा है। फिर शाम चार बजे दिलादरनगर क्षेत्र के बहुअरा में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनका रात्रि प्रवास जिला मुख्यायल स्थित अफीम कारखाना के गेस्ट हाउस में होगा।

सात अक्टूबर की सुबह 11 बजे जंगीपुर क्षेत्र के अलावलपुर में जनसंवाद करेंगे। दोपहर साढ़े 12 सदर क्षेत्र के बुजुर्गा में जनसंवाद करेंगे और शाम दो बजे भुड़कुड़ा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साढ़े तीन बजे सैदपुर क्षेत्र के मौधा में जनसंवाद करेंगे। उसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगे और वाराणसी में डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद रात आठ बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन(मुगलसराय) से झारखंड के लिए रवाना होंगे। आठ अक्टूबर की रात सवा आठ बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

'