गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के युवजन सभा का मासिक बैठक सम्पन्न
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर युवजन सभा का मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के लिए समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, विनोद कुमार पाल, मुमताज अहमद अंसारी तथा विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मदाबाद के मनीष गुप्ता, जखनियां के आनंद यादव, सैदपुर से मनीष यादव, सदर से सोमनाथ यादव को मनोनित किया गया। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, डा. सानंद सिंह, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, सदानंद यादव, मन्नू सिंह, आमीर अली, अनिल यादव, कमलेश यादव, चंद्रिका यादव, पंचम यादव, अखिलेश यादव, मंगल यादव, रामजतन, दुर्गेश यादव आदि लोग मौजूद थे। संचालन लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।