Today Breaking News

गाजीपुर सिविल बार : मतदाता सूची प्रकाशित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। इसमें कुल 926 सदस्य शामिल हैं। इसके लिए आपत्ति जमा करने का समय चार से सात दिसंबर तय किया गया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दस दिसंबर को किया जाएगा।

कार्यक्रम तय होने के साथ चुनावी तैयारियां तेज हो गईं हैं। उधर, इसे लेकर राजनीति भी गरमा चली है। नामांकन 12 व 13 दिसंबर को 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। नामाकंन पत्रों की जांच 14 दिसंबर को 11 से तीन बजे के बीच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी पंद्रह दिसंबर को 11 से तीन बजे तक की जाएगी। उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

मतदान 20 दिसंबर को सुबह दस से चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अर¨वद कुमार ¨सह उर्फ ¨सहासन ¨सह ने दी। मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने गुटों के लोगों के साथ बैठकी कर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा शुरू कर दी।

'