Today Breaking News

गाजीपुर: छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा के गुर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार तिवारी ने छात्राओं को खुद को कमजोर न समझने का आह्वान करते हुए हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कभी अपने को कमजोर समझकर साहस न छोड़ें। कहा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की एक पीढ़ी को बदल देती है। कहा जाता है जहां नारियों का जहां सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। 

आज लड़कियां डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अनेक क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। खुद को सबल महसूस करें। विद्यालय या बाजार आते जाते समय किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो सबसे पहले अपने परिजनों को बताएं। इसके बाद पुलिस से अपनी समस्या साझा करें। पुलिस को 1090 पर या 100 डायल पर फोन कर समस्या बताएं। 

उन्होंने कहा कि आप अपने अंदर से भय को निकाल दे किसी भी परिस्थिति का सामना करने में अपने को सक्षम बनाएं। और किसी तरह की समस्या अगर हो तो उसे परिवार मित्र मंडली से साझा करें। इस मौके पर प्रबंधक अजय सहाय, शिवबचन पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र, रामप्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, अशोक यादव, खूबचन्द यादव, हेशामुद्दीन आदि मौजूद रहे। संचालन नेसार अहमद फैज एवं प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

'