Today Breaking News

गाजीपुर : गाजीपुर लोगन का गोड़ लागत बानी – मोदी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर रउवा सभे क गोड़ लागत बानी ।जेतना बुजूर्ग माताजी बडे‌ लोग आईल हउंव सबका गोड़ लागत बानी। गाजीपुर क सांसद विश्वनाथ सिंहगहमरी पुर्वाचल के दरद से पूरा संसद के रुवादेहल उनहु का गोड़ लागत बानी। गौरीशंकर राय वीर अब्दुल हमिद के भी हम गोड़ लागत हई । राजा सुहेलदेव के स्मारक डॉक टिकट जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने अपना संबोधन भोजपुरी मे शुरु किया ।

अपने भाषण के बीच में भी उन्होंने एक बार फिर भोजपुरिया लहजे में उपस्थित जन समुह से पूछा कि ताड़ीघाट से गाजीपुर की खातीर रेल पुल बन गईला से रउआ सभे खुश बानी कि ना । उनके इस बोल से उपस्थित जन समुह मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे । मालूम हो कि 14 नवम्बर 2016 की सभा में भी श्री मोदी ने अपना भाषण भोजपुरी भाषा से ही शुरु था।

उनके भोजपुरी बोलने के अंदाज की चर्चा सभी लोग कर रहे थे । लोगों का कहना था कि प्राधानमंत्री का गाजीपुर से लगाव कितना है, यह उनके भाषण मे साफ दिखा ।

'