Today Breaking News

गाजीपुर: युवा लें विवेकानंद से प्रेरणा – डा. पीएन सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनको नमन किया गया। विभिन्न संस्थाओं सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में स्वामीजी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर के लंका स्थित मैरेज हाल में संयुक्त सशक्त युवा की ओर से हुए जयंती समारोह में स्वामीजी के विचारों पर रोशनी डाली गई। संस्था ने समालोचक डा. पीएन सिंह को तरूण रत्न सम्मान से नवाजा। डा. पीएन सिंहने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। पत्रिका तरूण का विमोचन किया गया तथा कार्यकर्ता अभिषेक तरूण को तरूण श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में डा. विमला मिश्र, डा. व्यासमुनि राय, रामत्याग तिवारी, गजाधर शर्मा, रश्मि शाक्य प्रताप आदि थे। संचालन डीके तरूण ने किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सराजेश कुमार सिंह, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष प्रियदर्शा, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, गुलशन आदि ने विचार रखे। संचालन पप्पृ लाल श्रीवास्तव ने किया। पवहारी स्मृति परिषद एवं युवा चेतना परिषद की ओर से कुर्था स्थित पवहारी आश्रम पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जखनिया : सिखड़ी स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय इंटर कालेज में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसमें पारसनाथ राय, सुरेश राय, संपूर्णानंद राय, रवींद्र राय, ज्ञानेश्वर यादव आदि थे। अध्यक्षता योगेंद्र नाथ राय व संचालन मुन्ना पांडेय ने किया। अनिता बृजलाल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट चकमलूक सिखड़ी की ओर से विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। अध्यक्षता बृजलाल यादव ने की। सादात : नगर के समता पीजी कालेज के प्राचार्य, प्रवक्ताओं समेत छात्र-छात्राओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र पर भाजपा नेत्री माया भारद्वाज ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों से उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जमानियां : हिंदू पीजी कालेज के छात्रसंघ भवन में विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह, आकाश राय, विकाश राय, विशाल वर्मा आदि थे।

मुहम्मदाबाद : अष्ट शहीद इंटर कालेज परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पर उनके जीवन चरित्र की चर्चा की। अध्यक्षता चौधरी दिनेशचंद्र राय व संचालन आलोक शर्मा ने किया। खानपुर : सिधौना स्थित विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद के आदमकद मूर्ति को गंगाजल से नहलाकर मंत्रोच्चार के साथ चंदन से तिलक लगाकर उन्हें पुष्पहार अर्पित किया गया। कृष्णानंद सिंहने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति की सीख दी। दर्जनों युवाओं ने जीवन भर नशा मुक्त रहने की शपथ ली। इस मौके पर शिवजी मिश्रा, जयप्रकाश मिश्र, छांगुर मिश्र, अनुराग सिंह, पंकज मिश्र, सियाराम सिंह, शर्मा प्रसाद, केशव सिंहआदि थे।

'