Today Breaking News

गाजीपुर: 27 मंडलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्याम से देखा पीएम का महा संवाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी 27 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से महा संवाद का कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत को आनलाइन वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। इसको देखने व दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं द्वारा पुरी व्यवस्था की गयी थी। गाजीपुर नगर मंडल के आम घाट गांधी पार्क मे आयोजित किया गया था जहाँ बड़े एलईडी स्क्रीन पर इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महा संवाद को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा इस दौरान उपस्थित महिलाओं और पुरुषों के चेहरे के भाव नरेन्द्र मोदी जी के सम्बोधन के अनुसार लगातार बदलते रहे।लोगों ने  सर्वभौमिकता के साथ यह माना कि आज नरेन्द्र मोदी देश ही नही विश्व के मजबूत नेता है पार्टी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के अपने सम्बोधन मे प्रधानमंत्री जी ने देश तथा यहाँ की जरूरतोंको सबसे ज्यादा महत्व दिया तथा कहा कि अब आवश्यकताओं की नही आकांक्षाओं के तरफ अग्रसर होकर भारत कार्य करेगा। बरसों से था घरा अंधेरा, अब जाकर बहुत कुछ मजबूत किया है बहुत कुछ मजबूत करना है।गली गली मे पक्की सडके, कविता के माध्यम अपनी व्यक्तिगत व पार्टी की निष्ठा को उन्होंने पटल रखा जो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए असीम ऊर्जा का श्रोत बना। 

इस अवसर पर आमघाट पार्क मे अतिथि स्वरूप उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्वाद से ओत प्रोत भाव व  विचार लोगों को मन मे अंदर तक गहराई से प्रवेश कर भारत के विपक्षी राजनीतिज्ञों के सच को उजागर किया है उनके छद्मवेश को जनता के सामने रखते हुए मा प्रधानमंत्री ने हकिकत से पार्टी कार्यकर्ताओं व देश को अवगत कराया कि यह महागठबंधन नही महामिलावट है।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,सुमित तिवारी,अखिलेश सिंह,रासबिहारी राय, कार्यक्रम संयोजक शशिकान्त शर्मा, कुवर बहादुर सिंह,कार्तिक गुप्ता आई टी संयोजक, अर्जुन सेठ,राजन प्रजापति,गजनफर अली,आलोक शर्मा, अली अब्बास,वीभा पाल, विनीत शर्मा,जावेद अहमद, राजकुमार चौबे,अविनाश सिंह,सहित आदि अन्य लोग मौजूद थे। 

इस अवसर परभावरकोल मंडल के मनिया चट्टी पर उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ व मजबूत इच्छा शक्ति व निर्णय क्षमता से सारी दुनिया परिचित हो चुकी है और देश को ऐसे नेतृत्व की बहुत जरूरत है इस सम्बोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविन्द्रनाथ राय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देवकली मंडल के कार्यक्रम स्थल देवकली बाजार मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह ने कहा विपक्षी गठबंधन बिना नेतृत्वकर्ता के दिशा हिन गठबंधन है जबकि पुरे विश्व की नजर भारत पर टिकी है ऐसे मे लोकतंत्र की सबसे बडी जरूरत भाजपा व मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। सादात उत्तरी मंडल के सामुदायिक भवन हाल बहरियाबाद के कार्यक्रम मे बतौर अतिथि मा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों मे नेतृत्व की कमजोरी उभर कर सामने आई है। 

इस अवसर पर उमा शंकर पाल मंडल अध्यक्ष, अजय सहाय,अशोक पांडे, रामाश्रय मिश्रा, शैलेश सिंह, चंद्र प्रकाश चौबे ,चंद्रभान सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,श्याम नारायण, शिवपूजन चौहान, श्याम सुंदर यादव, सुनील कुशवाहा, आलोक सिंह, प्रतिनिधि एमएलसी पप्पू सिंह, जिला पंचायत सदस्य मारकंडे सिंह डॉ प्रदीप पाठक, मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित थे। गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय के नये भवन हाल मे हुआ जहाँ गाजीपुर सदर विधायक डा संगीता बलवंत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, मनोज बिंद,गोपाल राय सहित आदि अन्य लोग थे। करंडा मे सरोज कुशवाहा,अमरेश गुप्ता, पवनंजय पांडेय, भदौरा मे विधायक सुनीता सिंह, विष्णु सिंह,मरदह दक्षिणी मे रानीपुर प्रा वि पर रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह,शैलेश पांडेय, सहित सभी मंडलों मे पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। सैदपुर मंडल के रामलीला मैदान मे भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन पश्चात अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्बोधन से भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल बढा है उनके उत्साह को देखकर यह निश्चित हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा की प्रचंड बहुमत से विजय सुनिश्चित है। इस अवसर पर अविनाश वर्नवाल, मीरा श्रीवास्तव, हरिनाथ सोनकर, सुनील उमंग, शीला सोनकर, पुनम मौर्य सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

'