गाजीपुर: कांग्रेस के नीतियों को गांव-गांव पहुंचाएं कार्यकर्ता- अनिल सैनी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी, विशिष्ट अतिथि रामगनेश प्रजापति एवं उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन प्रभारी राजेंद्र सिंह लोधी थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य सम्पन्न करने दृढ़ संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से लिया गया है। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं तथा उनके सहयोग की वरियता को ध्यान में रखते हुए आपको महत्व देने की आशा दिलायी।
जिससे कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्ग को अग्रसर करने का दृढ़ संकल्प भी लिये। प्रत्येक गांव क्षेत्र में कार्य सम्मेलन का निर्देश दिया गया। कांगेस जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्तओं को हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनको सम्मान देने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक तलाशना शुरु कर दिया है। जिसमे विमलेश यादव जैसे नौजवान को गाजीपुर जिले का पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने से जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, अहमद जमाल जैदी, रविकांत राय, शफीक अहमद, जनक कुशवाहा, सबीहुल हसन, परवेज खान, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, सोनिया सिंह, अरविंद मिश्रा, डा. राजेश शर्मा, फरीद अहमद गाजी, अजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रमेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।