गाजीपुर: लोकसभा चुनाव में बीएसपी का नही खुलेगा खाता- स्वामी प्रसाद मौर्या
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के समर्थन में मंगलवार को छावनी लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती ने अंबेडकर व कांशीराम के सपनो को बेंच दिया। पार्टी के लोकतंत्र को बेंचकर धनपशुओं व माफियाओं को परिश्रय दिया। सपा सरकार में कोई सुरक्षित नही था, चारो तरफ गुंडाराज था। उनहोने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी का खाता नही खुलेगा। अखिलेश राहुल और सोनिया गांधी हार रहें है।
फिर भी विपक्ष प्रधानमंत्री का सपना देख रहा है। श्री मौर्या ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादा किया उसको पूरा किया। पूरे देश हमें विकास की जाल विछा दी गयी है। पहले के सरकारो ने चीनी मील बेचा। योगी सरकार ने दो साल में दो चीनी मील लगाये। पीएम मोदी गरीबों की चिंता करते है, गरीबो को बिजली, आयुष्मान योजना के तहत इलाज, आवास और रसोई गैंस सिलेंण्डर, किसानो को दो हजार रूपये भी दिया।
कार्यक्रम को सदर विधायक संगीता बलवंत, एमएलसी केदारनाथ सिंह और सरोज कुशवाहा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता महेंद्र कुशवाहा व संचालन मनोज बिंद ने किया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, कृष्णबिहारी राय, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, अखिलेश सिंह, योगेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।