Today Breaking News

गाजीपुर: एनसीसी कैडेटों की संयुक्त प्रशिक्षण शिविर शुरू

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में 92 यूपी बटालियन के निर्देशन में संयुक्त प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। यह शिविर 12 जून को समाप्त होगी। इसका उद्घाटन करते हुए कमांडर कर्नल ओपी राय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन है। इसमें सभी कैडेटों की सहभागिता अनिवार्य है। एनसीसी आफिसर डा. डीआर सिंह ने कहा कि शिविर में कैडेटों को हथियारों के साथ ट्रेनिंग, योग शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकादी दी। इसके साथ ही सेवा के प्रति कैडेटों के मन में उत्साह पैदा करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कमांडर अनुराग सिंह, लेफ्टिनेंट डीआर सिंह, एनसीसी आफिसर आरपी सिंह, सतीश राय, सूबेदार मेजर देवी सिंह, हवलदार धर्मेंद्र, विपिन व सभी एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।