Today Breaking News

गाजीपुर: अ‌र्द्धनग्न होकर अमीनों व अनुदेशकों ने किया धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला प्रशासन की लापरवाही से समायोजन न होने पर खफा सामयिक संग्रह अमीन व अनुदेशकों ने रविवार को अ‌र्द्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया। सरजू पांडेय पार्क में दोपहर में पहुंचे सदर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि डीएम की उपस्थिति में समायोजन को लेकर सोमवार को वार्ता की जाएगी। वक्ताओं ने चेताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की हीलाहवाली के चलते अब तक मांग पूरी नहीं हुई। इसके पहले भी वार्ता के लिए सदर एसडीएम बुलाए थे। उस दिन वह खुद गायब हो गए थे। इसके लिए लंबे समय से संघर्ष हो रहा है। शांति पूर्ण धरने से अब न्याय मिलने वाला नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अन्य जनपदों में विनियमितीकरण की प्रक्रिया इसी वर्ष फरवरी में मुख्यमंत्री द्वारा शासनादेश जारी किया गया। 

अधिकारियों द्वारा नियुक्त पत्र भी वितरित किया गया था लेकिन इस जिले के साथ अन्याय हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेष बचे अमीन व अनुदेशकों का समायोजन किया जाए। हक हासिल करके ही दम लिया जाएगा। चंद्रमोहन त्रिपाठी, अनिल सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, जन्मेजय सिंह यादव, अंबिका सिंह यादव आदि थे।
'