Today Breaking News

गाजीपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, कर्मनाशा ने बढ़ाई धुकधुकी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लगातार पहाड़ों पर बरसात के बाद मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गाजीपुर में गंगा के जलस्तर में लगभग दो मीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है वहीं। इलाके की अन्य नदियों में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। गाजीपुर में गंगा, गोमती, तमसा, बेसो, सोन और कर्मनासा आदि प्रमुख नदियों में पानी के बढ़ते हालात हैं। हालांकि प्रशासन के अनुसार अभी खतरे की कोई बात नहीं है। लहुरीकाशी में अब गंगा का जलस्तर तटवर्ती इलाकों के वाशिंदों के लिए चिंता का विषय बन गया है। गंगा के जलस्तर में बढोतरी होने से आसपास के इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। 

आगे जलस्तर और भी बढ़ता रहा तो परेशानी और बढ़ेगी। नदी गंगा में बीते तीन दिनों में छह फिट तक जलस्तर बढ़ गया है। इन दिनों में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान छूने को तैयार नजर आ रहा है। हालांकि अभी यह स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है मगर बीते कुछ वर्षों में गंगा अपने पाटों को छोड़कर कई बार आसपास के इलाकों का रुख कर चुकी हैं। करंडा और मुहम्मदाबाद इलाके में हर साल बाढ़ का डर लोगों की धुकधुकी बढ़ाए रहता है। गंगा में पानी बढ़ने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हालातों का जायजा लिया, बताया कि अभी खतरा तो नहीं है मगर जिस तरह प्रतिदिन गंगा के जलस्तर में लगातार बढोतरी हो रही है उससे उम्मीद है कि अगले चौबीस घंटों में गंगा के जलस्तर में बढोतरी अच्दी खासी होगी। गंगा में उफान के बीच अब भी नौका संचालन हो रहा है लेकिन प्रशासन शीघ्र गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा सकता है।

गंगा किनारे फसलों को नुकसान
भांवरकोल। शेरपुर, सेमरा,बच्छलपुरा, धमॆपुरवा, फिरोजपुर बीरपुर, पलियां-बुजुगॆ आदि गंगा किनारे के किसानों की करैला,लौकी आदि की सैकड़ों बिगहे में बोई गयी फसल तैयार है। ऐसे में अगर इस वर्ष बाढ़ आई तो किसानों की कमर ही टूट जाएगी। इलाके में बड़े पैमाने पर टमाटर, मिर्च तथा गोभी की खेती की जाती है, किसान नसॆरी डाल चुके हैं जो अब पुरी तरह से रोपाई के लिए तैयार हो चुकी है।इतना ही नहीं झेत़ के दजॆनों किसान अगैती मिचॆ, टमाटर,फूलगोभी की रोपाई भी कर चुके हैं।अगर ऐसे में बाढ़ आई तो किसानों को भारी आथिॆंक छति उठानी पड़ेगी। तटवती गांव के ग़ामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो जाता है।

कर्मनाशा में चढ़ते जलस्तर से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
सेवराई। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कर्मनाशा नदी में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर के दबाव की वजह से कर्मनाशा नदी का भी पानी बढ़ने लगा है जिससे कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव सायर लहना, भतौरा, मगरखाई, देवल, अमौरा, सुरहा, धनाड़ी, खजुरी आदि गांव के लोग पिछले साल बाढ़ का दंश झेल चुके हैं। कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से उनके माथे पर चिंता झलक रही है।
'