Today Breaking News

गाजीपुर: दर्जनों मार्ग बाढ़ में डूबे, ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कटा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गंगा के बढ़ते जलस्तर बाढ़ की विभीषिका दंश झेल रहे रेवतीपुर क्षेत्र के दर्जनों का मार्ग डूब जाने से ब्लॉक मुख्यालय का संपर्क कट गया है। क्षेत्र के हसनपुरा, बीरऊपुर, नसीरपुर, अठहठा, नगदिलपुर, परमानंदपुर, रामपुर, तिलावा, कल्याणपुर, टौगा आदि गांव बाढ़ के घिर हुआ है। तहसील प्रशासन एनडीआरएफ की टीम द्वारा यह लगातार प्रयास जारी है कि इन गांव में फंसे लोगों को उनके पशुओं सहित नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज रेवतीपुर में शरणार्थी अस्थल पर ले जाया जाए बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ही लोगों को राहत मिल रहा है। विभाग सिर्फ कोरम पूर्ति कर रहा है।

करंडा ब्लाक क्षेत्र में लगातार कई दिनों से बढ़ रहा गंगा जल स्तर से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तटवर्तीवासियों के रात की नींद तक उड़ गयी है। पानी के बढ़ते क्रम पर निरंतर नजर रखी जा रही है। फसलों को बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जहां पानी प्रवेश कर गया है, वहां की फसलें बर्बाद हो गयी है। बाढ़ के पानी में घिरे पशु चारा को किसान काटकर किसी तरह ले आ रहे हैं। क्षेत्र के करकटपुर-धरम्मरपुर पक्का पुल के समीप फसल जलमग्न हो गयी है। 

गंगा के किनारे बसे लोग इन दिनों खौफ के साये में जी रहे हैं। इधर ब्लाक के सरायमुहम्मदपुर गांव में भी पानी प्रवेश करने लगा है। इसे देखते हुए तट पर की गयी खेती को बचाने में किसान जुट गये हैं। बाढ़ का पानी खेतों तक ना पहुंचे, इसे लेकर शुक्रवार की सुबह मिट्टी से मेड़बंदी करने का कार्य किया गया है। क्षेत्र के हरमेश यादव, पप्पू यादव, धर्मू यादव, नानू यादव आदि किसानों का कहना है कि अगर पानी के बढ़ने का क्रम कम नहीं हुआ, तो खेती बर्बाद हो जायेगी। पशुओं के चारा का संकट पैदा हो जायेगा।
'