Today Breaking News

गाजीपुर: प्लास्टिक का प्रयोग खुद न करें, न करने दें: मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बहरियाबाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर भारत सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के परिसर में पौधरोपण कर किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे पड़ी पालीथिन व प्लास्टिक के कचरों को बटोर कर साफ-सफाई की। लोगों से आह्वान किया कि आप न तो स्वयं प्लास्टिक का उपयोग करें और न ही दूसरों को करने दें। इसके पश्चात यात्रा सादात के लिए प्रस्थान की। एक दिन पूर्व बुधवार को यात्रा जखनियां से प्रारंभ होकर देर शाम बहरियाबाद पहुंच रात्रि विश्राम किया। जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, अजय सहाय, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान आदि रहे।
सादात : पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई। मुख्य बाजार में पैदल रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ता लोगों से वन यूज प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने का संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जन-जन को गांधी जी की 150वीं जयंती पर भारत को स्वच्छता अभियान से जुड़ना होगा। शादियाबाद: थाना चौराहा पर कारगिल शहीद जगपतराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूर्व मंत्री ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। मसउदपुर पुरानी बाजार होते हुए पुन: थाना चौराहे पर समाप्त हुई।
'