Today Breaking News

गाजीपुर: गांधी संकल्प यात्रा में स्वच्छ भारत बनाने का आह्वान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दुल्लहपुर ऐतिहासिक गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में सिखड़ी पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज से 10 बजे यात्रा प्रारम्भ हुई। अमारी रेलवे फाटक पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद देवा स्थित दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को गांधी के विचारों के साथ चलने व साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत बनाने का आह्वान किया।

उसके बाद जलालाबाद शहीद चौक वीर अब्दुल हमीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। करीब 12 बजे गौ आश्रय स्थल पर मवेशियों को चारा खिलाने के बाद पदयात्रा दुल्लहपुर बाजार में नारे के साथ स्वच्छ भारत बनाने व प्लास्टिक से दूर रहने का आह्वान करते हुए पैदल मार्च किया। भाजपा के महिला मोर्चा की सरोज मिश्रा द्वारा लगाए गए जलपान स्टाल पर जलपान ग्रहण किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में कुछ लोगों ने राष्ट्रपिता के नाम के साथ खिलवाड़ किया। 

उनके विचारों को कुचलने के कार्य किया था, लेकिन पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सबसे बड़ा गांधी संग्रहालय बनाने का कार्य किए, जो सराहनीय है। आप लोग महात्मा गांधी के एक विचार को अपना लेंगे तो जीवन धन्य हो जाएगा। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद वर्मा, प्रभुनाथ चौहान, अनिल पांडेय, दुर्गविजय शर्मा, सुनील सिंह, मनोज यादव, रामलखन मौर्या, रामआसरे चौहान, ओमप्रकाश चौरसिया आदि थे।
'