Today Breaking News

गाजीपुर: एक सौ आठ जरूरतमंदों में बांटा कंबल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर क्षेत्र के मुड़ियार गांव स्थित बाबा किनाराम आश्रम की ओर से शुक्रवार को 108 गरीबों में कंबल वितरित किया गया। ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुड़ियार गांव स्थित किनाराम आश्रम द्वारा क्षेत्र के गरीबों में ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। आश्रम के कीनाराम के शिष्य धर्म रक्षक राम द्वारा बाबा कीनाराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा चयनित 108 भक्तों को धर्मरक्षित रामद्वारा कंबल वितरित किया गया। महंत धर्म रक्षित राम ने कहा कि गरीब और अशक्तजनों की सेवा करना ही असल भक्ति है। इसे ध्यान में रखकर आश्रम द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष क्षेत्र के गरीब और अशक्त लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जाता है। इस दौरान अधिवक्ता राजेश सिंह, अनूप सिंह, अभय सिंह, विजयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

'