Today Breaking News

गाजीपुर: नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने भाई-बहन को मारी गोली

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने लाईसेंसी बंदूक से गोली चला दी जिसमे भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसे उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खांवपुर सपई गांव निवासी दीपक यादव गांव के राजेश यादव से नाली को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे मंगलवार की सुबह राजेश यादव ने दूसरे की लाईसेंसी बंदूक से दीपक व उसकी बहन वंदना यादव पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गये। गांव वालों ने तत्‍काल जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। गोली चलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं कोतवाली पुलिस भी घायलों से मिलने जिला अस्‍पताल पहुंच गये और छानबीन में जुट गये हैं।

'