Today Breaking News

गाजीपुर: एमएलए-एमएलसी ने हस्ताक्षर कर सीसीए के समर्थन वाले अभियान का किया शुभारंभ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन की गति जनपद गाजीपुर में भाजपा द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से बढ़ती जा रही है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भिन्न समाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और समूह का समर्थन लेने मे भाजपा कोई कोर कसर नहीं उठा रही है। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, गाजीपुर के तत्वाधान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में नगर के पीजी कॉलेज कैंपस में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संगीता बलवंत व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने तथा स्वामी सहजानंद महा विद्यालय में सुनील सिंह, सैदपुर में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, स्टेशन रोड पर पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जंगीपुर मे रामनरेश कुशवाहा,सुहवल मे प्रवीण सिंह, जखनियां में विपिन सिंह, प्रमोद वर्मा, जलालाबाद मे अनिल पांडेय, तथा मरदह में जितेन्द्र नाथ पांडेय के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही पुरे जनपद में लगभग 60 जगहों पर यह अभियान चलाया गया। 


एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप CAA का पुरजोर समर्थन करते हुए आमजन के बीच जाकर CAA की तकनीकी जानकारी को बताए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्पूर्ण भारत एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो, हम कार्यकताओ की जिम्मेदारी बनती है कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को आमजन के बीच जाकर बताए। इस हस्ताक्षर अभियान की विशेषता यह रही कि छात्र छात्राओं और युवाओं ने बड़ी भागीदारी के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तथा इस कानून के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी,विश्व प्रकाश अकेला, चंदन बिंद,हर्षित सिंह, सौम्य वर्नवाल, अविनाश सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 
 '